भारत ने 2015 में शीर्ष एफडीआई गंतव्य के लिहाज से चीन को पछाड़ा: रपट

नयी दिल्ली: एक रपट के अनुसार भारत ने 2015 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिहाज से शीर्ष गंतव्य के रूप में चीन को पछाड़ दिया.आलोच्य साल में भारत को 63 अरब डालर मूल्य की एफडीआई परियोजनाएं मिलीं.फाइनेंशियल टाइम्स की इकाई एफडीआई इंटेलिजेंस ने अपनी रपट में यह निष्कर्ष निकाला है. इसके अनुसार,‘ 2015 में […]
नयी दिल्ली: एक रपट के अनुसार भारत ने 2015 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिहाज से शीर्ष गंतव्य के रूप में चीन को पछाड़ दिया.आलोच्य साल में भारत को 63 अरब डालर मूल्य की एफडीआई परियोजनाएं मिलीं.फाइनेंशियल टाइम्स की इकाई एफडीआई इंटेलिजेंस ने अपनी रपट में यह निष्कर्ष निकाला है.
इसके अनुसार,‘ 2015 में पूंजी निवेश के लिहाज से भारत सबसे शीर्ष श्रेणी :रैंक्ड: देश रहा, इस दौरान 63 अरब डालर मूल्य की एफडीआई परियोजनाओं की घोषणा हुई. ‘ इस दौरान परियोजनाओं की संख्या भी आठ प्रतिशत बढकर 697 हो गयी.रपट में कहा गया है,‘ पूंजी निवेश के हिसाब से एफडीआई के लिए शीर्ष गंतव्य के रूप में भारत ने चीन की जगह ले ली है. ‘ वर्ष 2015 में फाक्सकान व सनएडिसन सहित अनेक कंपनियों ने भारत में निवेश की घोषणा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




