तापीय कोयले का आयात रोककर 40,000 करोड़ रुपये बचायेगा भारत

मुंबई : देश में कोयले के बढते उत्पादन के बीच भारत की योजना अगले दो-तीन साल में तापीय कोयले का आयात पूरी तरह से रोकने की है. इससे सालाना आधार पर 40,000 करोड़ रुपये की बचत की जा सकेगी. केंद्रीय बिजली एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने आज यह जानकारी दी. पहले सामुद्रिक भारत सम्मेलन […]
मुंबई : देश में कोयले के बढते उत्पादन के बीच भारत की योजना अगले दो-तीन साल में तापीय कोयले का आयात पूरी तरह से रोकने की है. इससे सालाना आधार पर 40,000 करोड़ रुपये की बचत की जा सकेगी. केंद्रीय बिजली एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने आज यह जानकारी दी. पहले सामुद्रिक भारत सम्मेलन में गोयल ने कहा कि कोकिंग कोयले का हालांकि आयात करना होगा.
उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय इस उद्देश्य से भारतीय जहाजरानी कंपनियों से गठजोड करने को तैयार है. कोल इंडिया द्वारा रिकार्ड उत्पादन से बीते वित्त वर्ष में भारत को अपना कोयले का आयात बिल 28,000 करोड़ रुपये कम करने में मदद मिली. गोयल ने कहा, ‘‘मुझे यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि भारतीय कंपनियां बड़ी मात्रा में तापीय कोयले का आयात करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




