मार्च में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.83%, औद्योगिक उत्पादन दर में 2 % की वृद्धि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2016 6:12 PM
नयी दिल्ली :मुद्रास्फीति मार्च महीने में घटकर 4.83 प्रतिशत पर आ गयी है, जो इसका छह महीने का निचला स्तर है. मुख्य रूप से सब्जियों और दालों जैसे खाद्य उत्पादों के दाम घटने से खुदरा मुद्रास्फीति नीचे आई है. फरवरी माह की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति को उपर की ओर संशोधित कर 5.18 से […]
नयी दिल्ली :मुद्रास्फीति मार्च महीने में घटकर 4.83 प्रतिशत पर आ गयी है, जो इसका छह महीने का निचला स्तर है. मुख्य रूप से सब्जियों और दालों जैसे खाद्य उत्पादों के दाम घटने से खुदरा मुद्रास्फीति नीचे आई है. फरवरी माह की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति को उपर की ओर संशोधित कर 5.18 से 5.26 प्रतिशत किया गया है. इससे पहले सितंबर, 2015 में खुदरा मुद्रास्फीति 4.41 प्रतिशत पर थी. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के आंकडों के अनुसार मार्च में खाद्य मुद्रास्फीति भी घटकर 5.21 प्रतिशत पर आ गयी है. फरवरी में यह 5.30 प्रतिशत पर थी. मार्च में सब्जियों की मूल्यवृद्धि 0.54 प्रतिशत रही. तेल एवं वसा की 4.85 प्रतिशत, दूध और उसके उत्पादों की मुद्रास्फीति 3.33 प्रतिशत दर्ज की गयी. वहीं दूसरी ओर फलों के दाम समीक्षाधीन महीने में 1.10 प्रतिशत घट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










