2014-15 में कुल निर्यात में महाराष्ट्र, गुजरात का हिस्सा 46 प्रतिशत : रिपोर्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई: देश से 2014-15 में वस्तुओं और सेवाओं के कुल निर्यात में सिर्फ दो राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात का हिस्सा 46 प्रतिशत रहा है. उद्योग संगठन एसोचैम के एक अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है. इस मामले में अगले तीन राज्य तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश हैं. देश की निर्यात आय में इन पांच […]
विज्ञापन
मुंबई: देश से 2014-15 में वस्तुओं और सेवाओं के कुल निर्यात में सिर्फ दो राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात का हिस्सा 46 प्रतिशत रहा है. उद्योग संगठन एसोचैम के एक अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है. इस मामले में अगले तीन राज्य तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश हैं. देश की निर्यात आय में इन पांच राज्यों की हिस्सेदारी 69 प्रतिशत से अधिक है. 2014-15 में निर्यात आय करीब 310 अरब डालर रही थी. समीक्षाधीन अवधि में महाराष्ट्र का निर्यात 72.83 अरब डालर रहा और यह सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा.
वहीं इस दौरान गुजरात का वस्तुओं का निर्यात 59.58 अरब डालर रहा. यह दूसरे स्थान पर रहा. 27.47 अरब डालर के साथ तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा. हालांकि, वृद्धि के प्रतिशत के हिसाब से उत्तर प्रदेश 18.3 प्रतिशत के साथ सबसे उपर रहा. इसके बाद 14.4 प्रतिशत के साथ हरियाणा का नंबर रहा. गुजरात और महाराष्ट्र से निर्यात में क्रमश: 8 प्रतिशत और 7.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










