रॉयल एनफील्ड ने पेश की ‘हिमालयन'' बाइक , कीमत 1.55 लाख रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2016 5:20 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: खास वर्ग के लिए बाइक बनाने वाली रॉयल एनफील्ड ने सभी स्थानों पर चलने वाली 411 सीसी की बाइक ‘हिमालयन’ पेश की है. इसकी महाराष्ट्र शोरूम में कीमत 1.55 लाख रुपये है. आयशर मोटर्स की दोपहिया इकाई यह कंपनी कई लोकप्रिय माॅडलों मसलन बुलेट, क्लासिक, थंडरबर्ड, और कॉन्टिनेंटल जीटी की बिक्री करती है. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: खास वर्ग के लिए बाइक बनाने वाली रॉयल एनफील्ड ने सभी स्थानों पर चलने वाली 411 सीसी की बाइक ‘हिमालयन’ पेश की है. इसकी महाराष्ट्र शोरूम में कीमत 1.55 लाख रुपये है. आयशर मोटर्स की दोपहिया इकाई यह कंपनी कई लोकप्रिय माॅडलों मसलन बुलेट, क्लासिक, थंडरबर्ड, और कॉन्टिनेंटल जीटी की बिक्री करती है.
आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ लाल ने कहा, ‘‘हम रोमांचक यात्रा करने वालों के लिए एक नया खंड बना रहे हैं. हमें इसके जरिये बडी संख्या में रोमांचक यात्रा करने वाले मिलने की उम्मीद है. हमें देखना है कि इसे तेजी से स्वीकार किया जाता है या फिर यह धीरे-धीरे आगे बढता है.’
उऩ्होंने कहा कि हमारा ध्यान घरेलू बाजार पर है, लेकिन हिमालयन को लेकर उन सभी बाजारों ने रचि दिखाई है जहां हम मौजूद हैं. इनमें अमेरिका व यूरोप शामिल हैं. निर्यात के बारे में पूछे जाने पर लाल ने कहा कि हम कुछ बाइक लातिनी अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया को भेजेंगे और देखेंगे कि उसको लेकर क्या प्रतिक्रिया रहती है. हिमालयन में फाइव स्पीड गियरबॉक्स और 24.5 बीएचपी का इंजन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




