औद्योगिक उत्पादन लगातार तीसरे महीने गिरा, जनवरी में 1.5 प्रतिशत गिरावट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: अर्थव्यवस्था में सुस्ती का संकेत देते हुए लगातार तीसरे महीने जनवरी में भी औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आई है. विशेष रूप से विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन तथा पूंजीगत वस्तुओं का उठाव घटने से औद्योगिक उत्पादन घटा है. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के आंकडों के अनुसार नवंबर में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) 3.4 […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: अर्थव्यवस्था में सुस्ती का संकेत देते हुए लगातार तीसरे महीने जनवरी में भी औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आई है. विशेष रूप से विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन तथा पूंजीगत वस्तुओं का उठाव घटने से औद्योगिक उत्पादन घटा है. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के आंकडों के अनुसार नवंबर में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) 3.4 प्रतिशत तथा दिसंबर में 1.2 प्रतिशत गिरा था.
पिछले साल जनवरी में औद्योगिक वृद्धि 2.8 प्रतिशत थी. अप्रैल-जनवरी में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर पिछले साल इसी दौर के 2.7 प्रतिशत के स्तर पर स्थिर रही. जनवरी में औद्योगिक उत्पादन में गिरावट की वजह मुख्य रूप से पूंजीगत सामान के उत्पादन में 20.4 प्रतिशत की भारी गिरावट है. जनवरी, 2015 में पूंजीगत सामान क्षेत्र का उत्पादन 12.4 प्रतिशत बढ़ा था. औद्योगिक उत्पादन में 75 प्रतिशत का भारांश रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन समीक्षाधीन महीने में 2.8 प्रतिशत घटा, जबकि जनवरी, 2015 में यह 3.4 प्रतिशत चढा था. हालांकि, खनन क्षेत्र में कुछ सुधार दिखाई दिया. माह के दौरान इस क्षेत्र का उत्पादन 1.2 प्रतिशत बढा.
पिछले साल इसी महीने में इसका उत्पादन 1.8 प्रतिशत घटा था. इसी तरह बिजली क्षेत्र का उत्पादन जनवरी, 2016 में 6.6 प्रतिशत बढ गया. पिछले साल इसी महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 3.3 प्रतिशत बढा था. माह के दौरान प्राथमिक वस्तुआों का उत्पादन 1.8 प्रतिशत बढा. पिछले साल इसी महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 4.8 प्रतिशत बढा था.
उपभोक्ता वस्तुओं की उत्पादन एक साल पहले के स्तर पर बना रहा जबकि एक साल पहले इसी माह इसमें 1.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी थी. हालांकि टिकाउ उपभोक्ता सामान क्षेत्र के उत्पादन में माह के दौरान 5.8 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज हुई. इससे पिछले वित्त वर्ष के समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 5.7 प्रतिशत घटा था. वहीं उपभोक्ता गैर टिकाउ क्षेत्र का उत्पादन जनवरी में 3.1 प्रतिशत घट गया. पिछले साल इसी महीने में यह 0.3 प्रतिशत बढ़ा था. उद्योगों के संदर्भ में विनिर्माण क्षेत्र के 22 में से 10 उद्योग समूहों का उत्पादन जनवरी में घटा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










