भारत को कर-जीडीपी अनुपात, स्वास्थ्य, शिक्षा पर खर्च बढाने की जरूरत
Updated at : 26 Feb 2016 4:15 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश को कर-जीडीपी अनुपात बढाने तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर और खर्च करने कीजरूरतहै. वित्त वर्ष 2015-16 की आर्थिक समीक्षा में यह कहा गया है. देश का कर-जीडीपी अनुपात 16.6 प्रतिशत है और यह उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों तथा ओईसीडी की तुलना में कम है और इन क्षेत्रों में यह क्रमश: करीब […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश को कर-जीडीपी अनुपात बढाने तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर और खर्च करने कीजरूरतहै. वित्त वर्ष 2015-16 की आर्थिक समीक्षा में यह कहा गया है.
देश का कर-जीडीपी अनुपात 16.6 प्रतिशत है और यह उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों तथा ओईसीडी की तुलना में कम है और इन क्षेत्रों में यह क्रमश: करीब 21 प्रतिशत तथा 34 प्रतिशत है. वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा संसद में पेश आर्थिक समीक्षा के अनुसार, ‘‘देश का कर-जीडीपी अनुपात तुलनात्मक देशों से करीब 5.4 प्रतिशत कम है. भारत स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर तुलनात्मक देशों से औसतन करीब 3.4 प्रतिशत कम खर्च करता है.’
समीक्षा के अनुसार देश में कमाई करने वाले 5.5 प्रतिशत व्यक्ति कर के दायरे में हैं और बजट पूर्व आंकड़ा अंतर को बताता है जिसे पाटने की जरुरत है ताकि देश पूर्ण रुप से करदाता वाला लोकतंत्र बन सके. इसमें कहा गया है कि कर एवं व्यय को न केवल राजकोषीय नजरिये से बल्कि संस्थागत दृष्टिकोण से भी देखा जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




