राजकोषीय मजबूती की बजाय वृद्धि पर जोर से हो सकता है नुकसान : HSBC
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2016 3:02 PM
नयी दिल्ली : सरकार के राजकोषीय मजबूती को दांव पर लगाकर आर्थिक वृद्धि दर को प्राथमिकता देने की संभावित पहल का फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है. यह बात एचएसबीसी ने कही. एचएसबीसी ने एक रपट में कहा कि भारत की संभावना के प्रति ज्यादा उत्साहित नहीं है. ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि भारतीय […]
नयी दिल्ली : सरकार के राजकोषीय मजबूती को दांव पर लगाकर आर्थिक वृद्धि दर को प्राथमिकता देने की संभावित पहल का फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है. यह बात एचएसबीसी ने कही. एचएसबीसी ने एक रपट में कहा कि भारत की संभावना के प्रति ज्यादा उत्साहित नहीं है. ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में हालिया बिकवाली के मद्देनजर उम्मीद और वास्तविकताओं के बीच फर्क है. कंपनी ने कहा कि नीति निर्माताओं के लिए सबसे अच्छा यह रहेगा कि वे चुनिंदा वृद्धि पहलों के लिए कोष मुहैया कराते हुए राजकोषीय पुनर्गठन के लक्ष्य पर कायम रहें.
रपट में कहा गया, ‘हमारा मानना है कि राजकोषीय मजबूती के मुकाबले आर्थिक वृद्धि को बढावा देने से फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है. इससे बाजार का भरोसा प्रभावित हो सकता है क्योंकि ज्यादा बडे राजकोषीय घाटे से सरकारी ऋण बढेगा और बांड प्रतिफल बढेगा जिससे नीतिगत दरों में कटौती की गुंजाइश कम हो सकती है.’
एचएसबीसी के मुताबिक वित्त मंत्री अरुण जेटली अगले वित्त वर्ष के लिये राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को 3.8 प्रतिशत रख सकते हैं जबकि इससे पहले इसे 2016-17 में 3.5 प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य तय किया गया था. एचएसबीसी इंडिया के मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने एक नोट में कहा है, ‘हमारा मानना है कि सरकार पर खर्च का काफी दबाव है. सातवें वेतन आयोग को अमल में लाने से वेतन खर्च बढने से सरकार राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 3.8 प्रतिशत रखने का लक्ष्य रख सकती है.’ अगले वित्त वर्ष का बजट 29 फरवरी को पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










