सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको के तिमाही नतीजे निराशजनक

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का बढ़ता एनपीए सरकार के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है. आज सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों का तिमाही नतीजे जारी हुए. इलाहाबाद बैंक, पीएनबी और देना बैेंक तीनों बैंक के नतीजे काफी निराशजनक रहे.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर रघुराम राजन ने पिछले दिनों बयान जारी कर […]
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का बढ़ता एनपीए सरकार के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है. आज सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों का तिमाही नतीजे जारी हुए. इलाहाबाद बैंक, पीएनबी और देना बैेंक तीनों बैंक के नतीजे काफी निराशजनक रहे.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर रघुराम राजन ने पिछले दिनों बयान जारी कर कहा था कि देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का एनपीए बढ़ता जा रहा है.
बैंकों के बढ़ते एनपीए से अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंच रहा है. पिछले महीने रिजर्व बैंक ने बैंकों से मार्च 2017 तक बही-खातों को साफ-सुथरा करने को कहा. उन्हें फंसे कर्ज से निपटने के लिए ज्यादा शक्तियां दी जा रही हैं, चालू वित्त वर्ष के समाप्त तिमाही में कई बैंकों के नतीजे काफी निराशजनक रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




