ePaper

पीएनबी का मुनाफा 93 प्रतिशत गिरकर 51 करोड रुपये

Updated at : 09 Feb 2016 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
पीएनबी का मुनाफा 93 प्रतिशत गिरकर 51 करोड रुपये

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) का मुनाफा 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही के दौरान 93.41 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 51.01 करोड़ रुपये रह गया. फंसे कर्ज (एनपीए) के एवज में ज्यादा प्रावधान किये जाने से बैंक का मुनाफा कम हुआ है. परिसंपत्ति के लिहाज से देश के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) का मुनाफा 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही के दौरान 93.41 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 51.01 करोड़ रुपये रह गया. फंसे कर्ज (एनपीए) के एवज में ज्यादा प्रावधान किये जाने से बैंक का मुनाफा कम हुआ है. परिसंपत्ति के लिहाज से देश के दूसरे सबसे बडे सरकारी बैंक, पीएनबी ने 2014-15 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 774.58 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. दिसंबर 2015 में समाप्त तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय 7.64 प्रतिशत बढकर 13,891.2 करोड रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 12,904.85 करोड रुपये रही थी.

बैंक का सकल एनपीए उसके कुल कर्ज के मुकाबले बढकर 8.47 प्रतिशत हो गया जो पिछले साल इसी तिमाही में 5.97 प्रतिशत रहा था. बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में शुद्ध एनपीए बढकर 5.86 प्रतिशत हो गया जो पिछले साल इसी तिमाही में 3.82 प्रतिशत था. इस दौरान आयकर को छोडकर अन्य के लिये तीसरी तिमाही के दौरान 3,775.53 करोड रुपये का प्रावधान किया गया जबकि पिछले साल इसी दौरान 1,467.77 करोड रुपये का प्रावधान किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola