ePaper

सभी ग्राहकों के लिए बीएसएनएल की मोबाइल कॉल दरें 80 प्रतिशत सस्ती

Updated at : 16 Jan 2016 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
सभी ग्राहकों के लिए बीएसएनएल की मोबाइल कॉल दरें 80 प्रतिशत सस्ती

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने शुक्रवार को अपने मोबाइल कॉल दरों में 80 प्रतिशत तक की कटौती करने वाले स्कीम का एलान किया. कंपनी के फैसले के अनुसार, 80 प्रतिशत की कमी वाली दर से मौजूदा ग्राहक भी लाभान्वित होंगे. यह स्कीम आज यानी 16 जनवरी से प्रभावी होगी. इससे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने शुक्रवार को अपने मोबाइल कॉल दरों में 80 प्रतिशत तक की कटौती करने वाले स्कीम का एलान किया. कंपनी के फैसले के अनुसार, 80 प्रतिशत की कमी वाली दर से मौजूदा ग्राहक भी लाभान्वित होंगे. यह स्कीम आज यानी 16 जनवरी से प्रभावी होगी.

इससे पहले कंपनी ने नए ग्राहकों के लिए इस स्कीम की घोषणा की थी. कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि पूर्व में बीएसएनएल ने अपने केवल नए प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए कॉल दर 80 प्रतिशत तक घटाई थी और अब इस स्कीम का विस्तार करते हुए इसमें मौजूद प्रीपेड ग्राहकों को भी शामिल किया गया है.

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि कॉल दरें प्रति मिनट और प्रति सेकेंड दोनों ही बिलिंग प्लान के लिए घटाई गयी हैं. बीएसएनएल बोर्ड के निदेशकउपभोक्तामोबिलिटीआरकेमित्तल ने कहा,हमारी शुल्क दरें उद्योग में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी हैं. दो नएविशेषटैरिफ वाउचर्स भी लांच किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola