चीन के बाजार में फिर गिरावट, निराशा बढ़ी

शंघाई : शंघाई सूचकांक आज सुबह के कारोबार में 2.4 प्रतिशत टूटा, जिससे पिछले सप्ताह हुआ करीब 10 प्रतिशत का नुकसान और बढ़ा क्योंकि सप्ताहांत में आए मुद्रास्फीति के कमजोर आंकड़े से अर्थव्यवस्था संबंधी निराशा और बढ़ी. शंघाई कंपोजिट सूचकांक 76.46 अंक टूटकर 3,109.95 पर आ गया जबकि शेंचेन कंपोजिट सूचकांक 3.50 प्रतिशत या 69.30 […]
शंघाई : शंघाई सूचकांक आज सुबह के कारोबार में 2.4 प्रतिशत टूटा, जिससे पिछले सप्ताह हुआ करीब 10 प्रतिशत का नुकसान और बढ़ा क्योंकि सप्ताहांत में आए मुद्रास्फीति के कमजोर आंकड़े से अर्थव्यवस्था संबंधी निराशा और बढ़ी.
शंघाई कंपोजिट सूचकांक 76.46 अंक टूटकर 3,109.95 पर आ गया जबकि शेंचेन कंपोजिट सूचकांक 3.50 प्रतिशत या 69.30 अंक टूटकर 1,909.42 पर आ गया.
सरकार ने पिछले शनिवार को कहा कि चीन की खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में 1.6 प्रतिशत रही जो करीब तीन प्रतिशत के सरकारी लक्ष्य से कम है.
इधर हांगकांग का सूचकांक हैंग सेंग इंडेक्स 2.45 प्रतिशत या 501.08 अंक गिरकर 19,952.63 पर आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




