HDFC ने सभी तरह के कर्ज को किया सस्ता

नयी दिल्ली : निजी बैंकों में सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी के उपभोक्ताओं के लिए एक खुशखबरी है. अपने उपभोक्ताओं का ज्यादा सुविधा और आसान सुविधा देने के लिए एचडीएफसी ने अपने कर्ज के दर को 0.05 प्रतिशत घटाकर 9.30 फीसदी कर दिया है.बैंक के सूत्रों के हवाले से जो खबर आई है उसके मुताबिक बैंक […]
नयी दिल्ली : निजी बैंकों में सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी के उपभोक्ताओं के लिए एक खुशखबरी है. अपने उपभोक्ताओं का ज्यादा सुविधा और आसान सुविधा देने के लिए एचडीएफसी ने अपने कर्ज के दर को 0.05 प्रतिशत घटाकर 9.30 फीसदी कर दिया है.बैंक के सूत्रों के हवाले से जो खबर आई है उसके मुताबिक बैंक सभी तरह के कर्ज गाड़ी,घर और व्यक्तिगत कर्ज पर भी अपने रेट को कम करनेवाला है.
एचडीएफसी के कोषाध्यक्ष के मुताबिक तिमाही समीक्षा बैठक के बाद बैंक ने अपना आधार दर घटाने का फैसला किया है.जबकि बैंक अपने फिक्स डिपॉजिट की दरें को स्थिर रखेगा. इसमें नई दरें लागू हो चुकी हैं. इससे पहले इसी साल के सितंबर महीने में बैंक ने अपने आधार दर को घटाकर 9.35 प्रतिशत किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










