एलआइसी कर्मचारी वेतन में 15% वृद्धि पर सहमत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2015 9:15 AM
मुंबई : जीवन बीमा निगम (एलआइसी) प्रबंधन व बीमा कंपनी के एक लाख कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करनेवाली यूनियन ने वेतन में 15 प्रतिशत वृद्धि पर सहमति जतायी है. यह वृद्धि अगस्त, 2012 से प्रभाव में आयेगी. नये वेतन पैकेज में बैंक कर्मचारियों के उलट मूल वेतन में वृद्धि की कोई सीमा नहीं है. समझौते में […]
मुंबई : जीवन बीमा निगम (एलआइसी) प्रबंधन व बीमा कंपनी के एक लाख कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करनेवाली यूनियन ने वेतन में 15 प्रतिशत वृद्धि पर सहमति जतायी है. यह वृद्धि अगस्त, 2012 से प्रभाव में आयेगी. नये वेतन पैकेज में बैंक कर्मचारियों के उलट मूल वेतन में वृद्धि की कोई सीमा नहीं है. समझौते में बैंकों की तर्ज पर हर दूसरे शनिवार के साथ पांच दिन का ही कामकाजी दिवस होगा.
नये समझौते में वेतन में 15 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव है, जिसमें 13.5 प्रतिशत मूल वेतन में तथा 1.5 प्रतिशत आवास भत्ता, सीसीए (शहर मुआवजा भत्ता) तथा दैनिक यात्रा भत्ता जैसे भत्तों में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है. इसकी पुष्टि करते हुए एलआइसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संशोधित वेतन समझौते के मसौदे को एलआइसी ने मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया है. वहां से फाइल कानून मंत्रालय के पास जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










