ePaper

8,351 करोड़ की चार रेल लाइन प्रोजेक्ट को सरकार की हरी झंडी

Updated at : 18 Nov 2015 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
8,351 करोड़ की चार रेल लाइन प्रोजेक्ट को सरकार की हरी झंडी

नयी दिल्ली: सरकार ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ में 8,351 करोड रुपयेकी चार रेल लाइन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बैठक में 189.27 किलोमीटर की कोट्टावलासा-कोरापुट रेलवे लाइन के दोहरीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सरकार ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ में 8,351 करोड रुपयेकी चार रेल लाइन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बैठक में 189.27 किलोमीटर की कोट्टावलासा-कोरापुट रेलवे लाइन के दोहरीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी.

इस परियोजना की लागत 2,977.64 करोड रुपये बैठेगी. इसके अलावा 164.56 किलोमीटर की कोरापुट-सिंगापुर रोड खंड रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी गयी. इसे पूरा करने की लागत 2,361.74 करोड रुपये बैठेगी. साथ ही 110.22 किलोमीटर की जगदलपुर-कोरापुट रेल लाइन परियोजना को भी मंजूरी दी गयी. इसकी लागत 1,839.02 करोड रुपये बैठेगी. इन परियोजनाओं को अगले सात साल में पूरा किया जाएगा. इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधापैंक और रजतगढ से सालेगांव रेल लाइन की तीसरी और चौथी लाइन को भी मंजूरी दी है. इस 85 किलोमीटर की परियोजना की लागत 1,172.92 करोड रुपये बैठेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola