ePaper

सेंसेक्स 382 अंक गिरकर बंद, निफ्टी 8000 के नीचे

Updated at : 18 Nov 2015 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स 382 अंक गिरकर बंद, निफ्टी 8000 के नीचे

मुंबई :वैश्विक स्तर पर जोखिम बढने और निवेशकों द्वारा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्यौरे का इंतजार करने के चलते सतत चिंता से शेयर बाजार में दो दिन से जारी तेजी आज थम गई और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 382 अंक टूटकर दो माह के निचले स्तर 25,482.52 अंक पर बंद हुआ. […]

विज्ञापन

मुंबई :वैश्विक स्तर पर जोखिम बढने और निवेशकों द्वारा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्यौरे का इंतजार करने के चलते सतत चिंता से शेयर बाजार में दो दिन से जारी तेजी आज थम गई और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 382 अंक टूटकर दो माह के निचले स्तर 25,482.52 अंक पर बंद हुआ.

प्रमुख कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स ज्यादातर समय नकारात्मक दायरे में रहा और 381.95 अंक टूटकर 25,482.52 अंक पर बंद हुआ .इससे पहले सेंसेक्स ने यह स्तर 8 सितंबर को देखा था.

इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी 7,800 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया और 105.75 अंक के नुकसान के साथ 7,731.80 अंक पर बंद हुआ.ब्रोकरों ने कहा कि सितंबर तिमाही के मिले..जुले वित्तीय नतीजों को लेकर चिंता, हाल ही में तेजी के बाद सटोरियों की मुनाफा वसूली और विदेशी कोषों की निकासी से घरेलू बाजार की धारणा कमजोर हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola