ePaper

अप्रत्यक्ष कर संग्रह में हुई मजबूत वृद्धि : सुब्रमण्यम

Updated at : 10 Nov 2015 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
अप्रत्यक्ष कर संग्रह में हुई मजबूत वृद्धि : सुब्रमण्यम

नयी दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह (अप्रैल-अक्तूबर) में अप्रत्यक्ष कर संग्रह में बढोतरी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की मजबूत वृद्धि दर को दर्शाता है. मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने ट्वीट किया, ‘‘अप्रैल-अक्तूबर में अप्रत्यक्ष कर संग्रह में वृद्धि 35.9 प्रतिशत रही. इसमें से 11.6 प्रतिशत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह (अप्रैल-अक्तूबर) में अप्रत्यक्ष कर संग्रह में बढोतरी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की मजबूत वृद्धि दर को दर्शाता है. मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने ट्वीट किया, ‘‘अप्रैल-अक्तूबर में अप्रत्यक्ष कर संग्रह में वृद्धि 35.9 प्रतिशत रही. इसमें से 11.6 प्रतिशत वृद्धि नए उपायों की वजह से दर्ज हुई.

यह जीडीपी की मजबूत वृद्धि दर को दर्शाता है.’ वित्त वर्ष के पहले सात माह में अप्रत्यक्ष कर संग्रहण लगभग 36 प्रतिशत बढकर 3.83 लाख करोड रपये रहा है. आर्थिक गतिविधियों में तेजी से अप्रत्यक्ष कर संग्रह बढा है. यह संग्रहण अतिरिक्त उपायों मसलन डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क वृद्धि, स्वच्छ उर्जा उपकर में वृद्धि, मोटर वाहनों, पूंजीगत सामान तथा टिकाउ उपभोक्ता सामान पर छूट की वापसी तथा सेवा कर की दर को 12.36 प्रतिशत से बढाकर 14 फीसद किए जाने से हासिल हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola