5G रिचार्ज के लिए करने होंगे इतने रुपये खर्च, Jio, Airtel और वोडाफोन के खास प्लान

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि एक महीने के अंदर 5 जी की सेवाएं देश के महत्वपूर्ण महानगरों में उपलब्ध होंगी. जबकि 2023 तक लगभग देश के सभी शहरों में इसका सेवा ग्राहकों को मिलेगी.
भारत में आने वाला समय 5G का होगा. इसके लिए सभी टेलीकॉम कंपनियां अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं. बाजार में पहले से ही मोबाइल कंपनियां 5G हैंडसेट उतार चुकी है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इसके लिए आम आदमी को रिजार्च में कितना रुपया खर्च करना पड़ेगा. फिलहाल 4G प्लान लेने में जितने पैसे लग रहे हैं, उसकी तुलना में प्लान्स कितने महंगे होंगे. इन सारी बातों की चर्चा तेजी से हो रही है.
अन्य देशों में 5 जी प्लान्स की क्या है स्थिति
एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में 5G प्रीपेड प्लान 4G की तुलना में बहुत अधिक महंगे नहीं हैं. 4G प्लान से तुलना करने पर पाया गया कि 5G प्लान औसतन 25 से 50 प्रतिशत अधिक महंगे हैं. कुछ इसी तरह भारत में भी 5G प्लान की कीमत होने की संभावना जतायी जा रही है. एयरटेल सीटीओ रणदीप सेखों ने पिछले दिनों एक इंटरेक्शन में बताया कि 5G टैरिफ 4G की तुलना में मामूली प्रीमियम पर उपलब्ध हो सकते हैं.
Also Read: 5G In India: भारत में 5जी टेलीकॉम को मिलेगा रूसी तकनीक का बूस्टर, पढ़ें पूरी खबर
एयरटेल की 5जी सेवा 2023 तक सभी शहरों तक
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि एक महीने के अंदर 5 जी की सेवाएं देश के महत्वपूर्ण महानगरों में उपलब्ध होंगी. जबकि 2023 तक लगभग देश के सभी शहरों में इसका सेवा ग्राहकों को मिलेगी. कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने बताया कि एयरटेल का 5G नेटवर्क 4G की तुलना में 20 से 30 गुना फास्ट काम करेगा.
रिलायंस की 5जी सेवाएं दिवाली तक
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पिछले दिनों बताया था इस साल दिवाली तक देश के कुछ बड़े शहरों में 5G सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी. अंबानी ने आरआईएल की 45वीं एजीएम में बताया था कि अगले साल के अंत तक पूरे देश में 5G सेवाएं उपलब्ध होंगी. उन्होंने बताया था कि दो महीनों के भीतर, दिवाली तक हम दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में जियो 5G की शुरुआत कर देंगे. बता दें रिलायंस ने हाल में संपन्न नीलामी में 88,078 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










