केनरा बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में 16 प्रतिशत घटा

नयी दिल्ली: केनरा बैंक का मुनाफा जुलाई-सितंबर तिमाही में 15.6 प्रतिशत घटकर 528.86 करोड रुपये रह गया. सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक को पिछले साल इसी अवधि में 626.84 करोड रुपये का मुनाफा हुआ था.बैंक ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है ‘‘30 सितंबर 2015 को समाप्त तिमाही के दौरान बैंक की […]
नयी दिल्ली: केनरा बैंक का मुनाफा जुलाई-सितंबर तिमाही में 15.6 प्रतिशत घटकर 528.86 करोड रुपये रह गया. सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक को पिछले साल इसी अवधि में 626.84 करोड रुपये का मुनाफा हुआ था.बैंक ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है ‘‘30 सितंबर 2015 को समाप्त तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढकर 12,477.95 करोड रुपये हो गई जो पिछले साल की इसी अवधि में 11,915.21 करोड रुपये थी.”
समीक्षाधीन अवधि में फंसा कर्ज (एनपीए) बढ़ा है और एनपीए तथा आपात योजनाओं के लिए पूंजी प्रावधान बढकर 1,212.31 करोड रुपये हो गया जो पिछले साल की इसी अवधि में 813.70 करोड रुपये था.सितंबर 2015 तक सकल एनपीए बढकर 4.27 प्रतिशत हो गया जो पिछले साल की इसी अवधि में 2.92 प्रतिशत था. शुद्ध एनपीए भी बढकर 2.9 प्रतिशत हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2.31 प्रतिशत था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










