चीन ने नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की
Updated at : 23 Oct 2015 7:36 PM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग: चीन के केंद्रीय बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दरों और आरक्षित नकदी अनुपात (आरआरआर) में आज कटौती की जिसका उद्देश्य विश्व की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था वाले देश में वृद्धि को प्रोत्साहन देना है. देश की आर्थिक वृद्धि दर में लगातार गिरावट के बीच यह नीतिगत निर्णय लिया गया है जिससे बैंकों का कर्ज […]
विज्ञापन
बीजिंग: चीन के केंद्रीय बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दरों और आरक्षित नकदी अनुपात (आरआरआर) में आज कटौती की जिसका उद्देश्य विश्व की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था वाले देश में वृद्धि को प्रोत्साहन देना है.
देश की आर्थिक वृद्धि दर में लगातार गिरावट के बीच यह नीतिगत निर्णय लिया गया है जिससे बैंकों का कर्ज सस्ता होगा और उनके पास कर्ज देने को अधिक धन बचेगा. दि पीपुल्स बैंक आफ चाइना ने अपनी वेबसाइट पर घोषणा की कि वह उधारी और जमा की ब्याज दरें 0.25- 0.25 प्रतिशत घटा रहा है और आरक्षित अनिवार्यता अनुपात (आरआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती कर रहा है.
इससे पहले चीन के केंद्रीय बैंक ने अगस्त में इसी तरह की कटौतियां की थीं जब स्थानीय शेयर बाजारों में शेयरों के भाव लुढक रहे थे. केंद्रीय बैंक ने सत्तारुढ कम्युनिस्ट पार्टी की शीर्ष स्तरीय बैठक शुरु होने से पहले यह कदम उठाया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




