ePaper

अटल पेंशन व नेशनल पेंशन स्कीम के अंशधारकों की संख्या एक करोड़ के पार

Updated at : 08 Oct 2015 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
अटल पेंशन व नेशनल पेंशन स्कीम के अंशधारकों की संख्या एक करोड़ के पार

नयी दिल्ली: नेशनल पेंशन स्कीम और अटल पेंशन योजना के तहत अंशधारकों की संख्या एक करोड के पार पहुंच गयी है. वहीं इन योजनाओं के तहत प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति एक लाख करोड रुपये के पार पहुंच गयी है. वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘फिलहाल एनपीएस के तहत 1,00,163 करोड रुपये तथा अटल पेंशन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: नेशनल पेंशन स्कीम और अटल पेंशन योजना के तहत अंशधारकों की संख्या एक करोड के पार पहुंच गयी है. वहीं इन योजनाओं के तहत प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति एक लाख करोड रुपये के पार पहुंच गयी है.

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘फिलहाल एनपीएस के तहत 1,00,163 करोड रुपये तथा अटल पेंशन योजना के तहत 112 करोड प्रबंधन अधीन संपत्ति है. दोनों योजनाओं में अंशधारकों की संख्या एक करोड से अधिक हो गयी है जबकि कुल प्रबंधन अधीन संपत्ति 1,00,275 करोड रुपये पहुंच गयी है.
‘ एक जनवरी 2004 से एनपीएस सभी सरकारी कर्मचारियों (सशस्त्र बलों को छोडकर)के लिये क्रियान्वित की जा रही है. अधिकतर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने नये कर्मचारियों के लिये नेशनल पेंशन सिस्टम एपीएस)को अधिसूचित किया है. एक मई 2009 से एनपीएस देश के सभी नागरिकों के लिये स्वैच्छिक आधार पर उपलब्ध है.
वहीं अटल पेंशन योजना एक जून 2015 से शुरु की गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola