ePaper

खुशखबरी : अब ATM से निकलेगा 50 का भी नोट

Updated at : 25 Sep 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
खुशखबरी : अब ATM से निकलेगा 50 का भी नोट

एटीएम का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक खुशखबरी है. अब एटीएम से 50 रुपये का नोट भी निकलेगा. गौरतलब है कि आमतौर पर ग्राहकों की एक शिकायत रहती थी कि उन्हें एटीएम से हमेशा बड़े नोट ही मिलते है. लोगों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. अब विभिन्न बैंको से […]

विज्ञापन

एटीएम का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक खुशखबरी है. अब एटीएम से 50 रुपये का नोट भी निकलेगा. गौरतलब है कि आमतौर पर ग्राहकों की एक शिकायत रहती थी कि उन्हें एटीएम से हमेशा बड़े नोट ही मिलते है. लोगों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

अब विभिन्न बैंको से 1000 ,500,100 रुपये के साथ 50 रुपये की नोट भी निकलेगी. कई बार जरुरत नहीं होने पर भी ग्राहकों के ज्यादा रुपये निकलाने पड़ते है. ग्राहकों के इस समस्या को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंको को निर्देश दिया है कि सभी बैंक यह सुनिश्चित करें कि 500,1000के नोट के साथ -साथ 50 के भी नोट होने चाहिए.
आरबीआई के इस आदेश के बाद से कई बैंको ने एटीएम में 50 रुपये के नोट डालना शुरू कर दिया है.फिलहाल यह सुविधा रायपुर के स्टेट बैंक के एटीएम में शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola