प्रीमियम इकनोमी श्रेणी शुरु कर सकती है एयर इंडिया
Updated at : 13 Sep 2015 4:48 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया अपनी उडानों में अलग केबिन की एक विशेष श्रेणी ‘प्रीमियम इकनोमी’ शुरू कर सकती है. कंपनी इस श्रेणी की बढती मांग को देखते हुए यह योजना बना रही है. फिलहाल टाटा-एसआईए प्रवर्तित विस्तार ही एकमात्र घरेलू विमानन कंपनी है जो कि अपनी उडानों में प्रीमियम इकनोमी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया अपनी उडानों में अलग केबिन की एक विशेष श्रेणी ‘प्रीमियम इकनोमी’ शुरू कर सकती है. कंपनी इस श्रेणी की बढती मांग को देखते हुए यह योजना बना रही है.
फिलहाल टाटा-एसआईए प्रवर्तित विस्तार ही एकमात्र घरेलू विमानन कंपनी है जो कि अपनी उडानों में प्रीमियम इकनोमी श्रेणी की पेशकश कर रही है. एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई भाषा से कहा,‘ हम एक नई केबिन श्रेणी, प्रीमियम इकनोमी शुरु करने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि वैश्विक स्तर पर इसकी भारी मांग को देखने को मिल रही है. ‘ हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला अभी किया जाना है.
उन्होंने कहा कि इस बारे में रुट का निर्धारण भी किया जाना है. उल्लेखनीय है कि प्रीमियम इकनोमी श्रेणी की शुरआत ताइवानी कंपनी इवा एयर ने 1991 में की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




