ePaper

जर्मन कार कंपनी फाक्सवैगन ने पेश की नयी पोलो, कीमत 5.24 लाख रुपये

Updated at : 08 Sep 2015 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
जर्मन कार कंपनी फाक्सवैगन ने पेश की नयी पोलो, कीमत 5.24 लाख रुपये

नयी दिल्ली: जर्मनी की कार कंपनी फाक्सवैगन ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार पोलो का एक नया संस्करण आज पेश किया जिसकी मुंबई शोरूम में कीमत 5.24 लाख रुपये से 8.42 लाख रुपये के बीच है. फाक्सवैगन ग्रुप सेल्स इंडिया के निदेशक (फाक्सवैगन पैसेंजर कार्स) माइकल मेयर ने एक बयान में कहा, नयी पोलो के साथ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: जर्मनी की कार कंपनी फाक्सवैगन ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार पोलो का एक नया संस्करण आज पेश किया जिसकी मुंबई शोरूम में कीमत 5.24 लाख रुपये से 8.42 लाख रुपये के बीच है.

फाक्सवैगन ग्रुप सेल्स इंडिया के निदेशक (फाक्सवैगन पैसेंजर कार्स) माइकल मेयर ने एक बयान में कहा, नयी पोलो के साथ हमने अपने ग्राहकों के लिए ड्राइविंग का आराम बढाया है. उन्होंने कहा कि कंपनी को विश्वास है कि पोलो में नई खूबियां डाले जाने से देशभर में इस त्यौहारी सीजन में कार खरीदारों को नया संस्करण और आकर्षित करेगा.

नयी पोलो में क्रूज कंट्रोल, कूल्ड ग्लोव बाक्स सहित कई अन्य खूबियां हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola