चीन ने रूस के तेल व गैस क्षेत्र में बढ़ाया निवेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2015 12:46 PM
बीजिंग : रूस के तेल क्षेत्र में निवेश बढाते हुए चीन ने रूसी कंपनी नोवाटेक से एक तरलीकृत गैस परियोजना में 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बीजिंग यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच हुए कई समझौतों के तहत यह सौदा किया गया है. चीन की प्रस्तावित ‘बेल्ट एंड […]
बीजिंग : रूस के तेल क्षेत्र में निवेश बढाते हुए चीन ने रूसी कंपनी नोवाटेक से एक तरलीकृत गैस परियोजना में 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बीजिंग यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच हुए कई समझौतों के तहत यह सौदा किया गया है. चीन की प्रस्तावित ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के वित्त पोषण के लिए बनाये गये निवेश कोष सिल्क रोड फंड कंपनी लिमिटेड ने नोवाटेक से एलएनजी परियोजना में 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है.
चीन की सरकारी समाचार एजेन्सी शिन्हुआ ने इस समझौते की खबर दी है. हालांकि उसमें निवेश की जा रही राशि का उल्लेख नहीं किया गया है. उल्लेखनीय है कि रूस यूक्रेन के मुद्दे को लेकर यूरोपीय संघ व अमेरिका की पाबंदियों का सामना कर रहा है जिसका फायदा उठाते हुए चीन रूस के तेल व गैस क्षेत्र में अपना निवेश बढा रहा है.
इस हिस्सेदारी बिक्री से पहले नोवाटेक के पास यमल प्रायद्वीप स्थित परियोजना में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि फ्रांसीसी कंपनी टोटल और चाइना नेशनल पेट्रोलियम कारपोरेशन के पास 20-20 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कुल मिलाकर इन तीन कंपनियों ने परियोजना में 10 अरब डालर से अधिक निवेश किया है. चीन ने रेशम मार्ग कोष के लिए 40 अरब डालर की राशि निर्धारित की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










