भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए पासा पलटने वाला साबित हो सकता है जीएसटी : एसोचैम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : उद्योग मंडल एसोचैम का मानना है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन से देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एक प्रतिशत बढ सकता है. उद्योग मंडल ने आज प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर पर कई तरह के सुझाव दिए. एसोचैम के अध्यक्ष राणा कपूर ने कहा, जीएसटी भारतीय अर्थव्यवस्था के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : उद्योग मंडल एसोचैम का मानना है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन से देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एक प्रतिशत बढ सकता है. उद्योग मंडल ने आज प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर पर कई तरह के सुझाव दिए.
एसोचैम के अध्यक्ष राणा कपूर ने कहा, जीएसटी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए पासा पलटने वाला साबित हो सकता है. नए कई व्यवस्था से अर्थव्यवस्था के भीतर संसाधनों का दक्ष तरीके से आवंटन हो सकेगा, कर अनुपालन बेहतर होगा और इससे जीडीपी की वृद्धि पर सकारात्मक असर पडेगा.
कपूर ने कहा कि सबसे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि इससे विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा और यह मेक इन इंडिया पहल में लाभ को वास्तविक करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










