सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी 8609 पर बंद

मुंबई:कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन आज बाजार में सुस्ती देखने को मिली . बाजार में आइटीसी के शेयर में तेजी देखी गयी है. जबकि बैंकिग शेयरों में गिरावट देखा गया है.एचडीएफसी और एक्सिस बैंको के शेयर का प्रदर्शन खराब रहा है. सेंसेक्स 17 अंक चढ़कर 28,463 पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 8609 अंक पर बंद […]
मुंबई:कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन आज बाजार में सुस्ती देखने को मिली . बाजार में आइटीसी के शेयर में तेजी देखी गयी है. जबकि बैंकिग शेयरों में गिरावट देखा गया है.एचडीएफसी और एक्सिस बैंको के शेयर का प्रदर्शन खराब रहा है. सेंसेक्स 17 अंक चढ़कर 28,463 पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 8609 अंक पर बंद हुआ.
बाजार का दिन का हाल
बीएसई सेंसेक्स के सूचकांक में आज के शुरुआती कारोबार में 130 अंक से अधिक की तेजी दर्ज हुई. ऐसा सरकार द्वारा एफडीआई नियमों को उदार बनाने के बाद विदेशी पूंजी प्रवाह बरकरार रहने और अन्य एशियाई बाजारों में रुझान मजबूत होने के मद्देनजर हुआ.
सेंसेक्स 130.20 अंक या 0.45 प्रतिशत चढ़कर 28,576.32 पर पहुंच गया। सूचकांक में पिछले दो दिनों में लगातार 513.22 अंकों की तेजी दर्ज हुई.
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 34.90 अंक या 0.40 प्रतिशत चढ़कर 8,642.95 पर पहुंच गया. रुपया अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान पांच पैसे चढ़कर 63.46 पर पहुंच गया.
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने के बीच निर्यातकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली और घरेलू बाजार तेजी से रुपये को समर्थन मिला हालांकि कुछ विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डालर में तेजी से इस वृद्धि पर लगाम लगी. रुपया कल 10 पैसे टूटकर बंद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










