टीवीएस एक्सएल सुपर की बिक्री एक करोड के पार

चेन्नई : दोपहिया वाहन कंपनी टीवीएस मोटर ने अपने लोकप्रिय मोपेड एक्सएल सुपर की बिक्री एक करोड वाहनों के पार जाने का जश्न मनाते हुए आज इसका एक विशेष संस्करण पेश किया. एक्सएल सुपर टीवीएस मोटर के दिवंगत चेयरमैन टी.एस. श्रीनिवासन और वर्तमान चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन के दिमाग की उपज थी और इसे 1980 में […]
चेन्नई : दोपहिया वाहन कंपनी टीवीएस मोटर ने अपने लोकप्रिय मोपेड एक्सएल सुपर की बिक्री एक करोड वाहनों के पार जाने का जश्न मनाते हुए आज इसका एक विशेष संस्करण पेश किया. एक्सएल सुपर टीवीएस मोटर के दिवंगत चेयरमैन टी.एस. श्रीनिवासन और वर्तमान चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन के दिमाग की उपज थी और इसे 1980 में लांच किया गया था.
चेन्नई स्थित टीवीएस मोटर ने एक बयान में कहा, ‘वाहनों की बिक्री एक करोड का स्तर पार करने के अवसर पर कंपनी ने टीवीएस एक्सएल सुपर का विशेष संस्करण पेश किया है जो दो रंगों- सिल्वर ग्रे एवं टाइटेनियम ग्रे में उपलब्ध है. कंपनी ने कहा कि विशेष संस्करण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में उपलब्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




