अब मात्र 15 मिनट में मिलेगा दोपहिया वाहन के लिए कर्ज
Updated at : 29 Jun 2015 5:52 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बडे बैंक एचडीएफसी बैंक ने आज 30 मिनट में वाहन ऋण और 15 मिनट में दोपहिया वाहन ऋण योजनाएं पेश की. इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को केवल अपने बायोमीट्रिक विवरण उपलब्ध कराने होंगे. एचडीएफसी बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा, 30 […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश में निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बडे बैंक एचडीएफसी बैंक ने आज 30 मिनट में वाहन ऋण और 15 मिनट में दोपहिया वाहन ऋण योजनाएं पेश की. इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को केवल अपने बायोमीट्रिक विवरण उपलब्ध कराने होंगे.
एचडीएफसी बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा, 30 मिनट का वाहन ऋण एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों एवं अन्य लोगों के लिए उपलब्ध है. प्रौद्योगिकी से युक्त समाधान के जरिए दोपहिया वाहनों के लिए भी ऋण 15 मिनट में मंजूर किए जा सकते हैं. बैंक ने कहा कि ऋण लेने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति वाहन डीलरशिप या बैंक के किसी अन्य टच प्वाइंट जाकर इसका लाभ उठा सकता है. इसके लिए उसे आधार कार्ड नंबर और अंगुली के निशान उपलब्ध कराने होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




