एयरटेल दिल्ली में 18 जून से 4जी का परीक्षण शुरु करेगी
Updated at : 15 Jun 2015 7:38 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत की सबसे बडी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल दिल्ली में अपनी 4जी सेवाओं का परीक्षण 18 जून से शुरु करेगी. सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने नेटवर्क स्थापित किया है और 4जी हैंडसेट रखने वाले ग्राहकों को 4जी सिम कार्ड हासिल करने के बाबत सूचित कर दिया है. एक सूत्र ने कहा, […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत की सबसे बडी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल दिल्ली में अपनी 4जी सेवाओं का परीक्षण 18 जून से शुरु करेगी. सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने नेटवर्क स्थापित किया है और 4जी हैंडसेट रखने वाले ग्राहकों को 4जी सिम कार्ड हासिल करने के बाबत सूचित कर दिया है.
एक सूत्र ने कहा, कंपनी दिल्ली में 4जी का बीटा लांच 18 जून को करेगी. भारती एयरटेल ने कोलकाता में पहली शुरआत के साथ 2012 में अपनी 4जी सेवाएं शुरु की थीं. एयरटेल की 4जी सेवाएं चेन्नई, बेंगलूरु, पुणे, चंडीगढ और अमृतसर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में उपलब्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




