जेट एयरवेज ने बिजनेस क्लास का किराया 25 प्रतिशत घटाया

नयी दिल्ली : विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने आज कहा कि उसने घरेलू मार्गों पर यात्रा के लिए बिजनेस क्लास का किराया तीन दिनों की बुकिंग अवधि के लिए 25 प्रतिशत तक घटा दिया है. जेट एयरवेज ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस विशेष पेशकश ‘दि ग्रेट प्रीमियर एक्सपीरियंस’ के तहत बुक किये गये […]
नयी दिल्ली : विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने आज कहा कि उसने घरेलू मार्गों पर यात्रा के लिए बिजनेस क्लास का किराया तीन दिनों की बुकिंग अवधि के लिए 25 प्रतिशत तक घटा दिया है. जेट एयरवेज ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस विशेष पेशकश ‘दि ग्रेट प्रीमियर एक्सपीरियंस’ के तहत बुक किये गये टिकटों पर यात्रा की अवधि 20 जून से आगे शुरू होगी.
कंपनी ने कहा कि उसने अपने अतिथियों को विशेष पेशकश के तहत बिजनेस क्लास का अनुभव दिलाने के लिए उद्देश्य से यह स्कीम शुरू की है जिससे यात्री आकर्षक किराए पर बिजनेस क्लास का अनुभव ले सकें. इस पेशकश के तहत सभी शुल्कों सहित एक तरफ की यात्रा का न्यूनतम किराया 8,420 रुपये है जो भोपाल-मुंबई मार्ग के लिए है. इसी तरह, मुंबई से दिल्ली का किराया 19,775 रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




