ePaper

वैश्विक संकेतों के बीच बढे सोने-चांदी के भाव

Updated at : 08 Jun 2015 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
वैश्विक संकेतों के बीच बढे सोने-चांदी के भाव

नयी दिल्ली : विदेशों में मजबूत रुख के बीच आभूषण निर्माताओं की निचले स्तर पर लिवाली के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गत तीन दिन की गिरावट थम गयी. सोने के भाव छह सप्ताह के निचले स्तर तक जाने के बाद आज 80 रुपये की तेजी के साथ 27,030 रुपये प्रति दस ग्राम बोले गये. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विदेशों में मजबूत रुख के बीच आभूषण निर्माताओं की निचले स्तर पर लिवाली के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गत तीन दिन की गिरावट थम गयी. सोने के भाव छह सप्ताह के निचले स्तर तक जाने के बाद आज 80 रुपये की तेजी के साथ 27,030 रुपये प्रति दस ग्राम बोले गये.

वहीं औद्योगिक मांग बढने से चांदी के भाव 150 रुपये की तेजी के साथ 37,500 रुपये प्रति किलो हो गये. बाजार सूत्रों के अनुसार डालर स्थिर होने से आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की मौजूदा निचले स्तर पर लिवाली के चलते सोने के कीमतों में सुधार हुआ.

सिंगापुर में सोने के भाव 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,17,324 डालर प्रति औंस और चांदी के भाव 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,611डालर प्रति औंस हो गये.दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 80 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 27030 रुपये और 26,880 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए.

गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23,600 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे. चांदी तैयार के भाव 150 रुपये की तेजी के साथ 37,500 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 115 रुपये सुधर कर 37,125 रुपये किलो बंद हुए. सीमित कारोबार के दौरान छिटपुट लिवाली के चलते चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 54000:55000 रुपये प्रति सैकडा अपरिवर्तित बंद हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola