दुनिया के शीर्ष 100 मूल्यवान ब्रांडों में एचडीएफसी बैंक भी शामिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र का एचडीएफसी बैंक दुनिया के शीर्ष 100 मूल्यवान ब्रांडों में शामिल है. इस सूची में एप्पल, गूगल, माइक्रोसाफ्ट, आईबीएम व फेसबुक जैसी कंपनियां शामिल हैं. वैश्विक शोध एजेंसी मिलवर्ड ब्राउन ने डब्ल्यूपीपी के साथ मिलकर ब्रांडजेड सूची तैयार की है. एचडीएफसी बैंक का इस सूची में 74 वां स्थान है. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र का एचडीएफसी बैंक दुनिया के शीर्ष 100 मूल्यवान ब्रांडों में शामिल है. इस सूची में एप्पल, गूगल, माइक्रोसाफ्ट, आईबीएम व फेसबुक जैसी कंपनियां शामिल हैं. वैश्विक शोध एजेंसी मिलवर्ड ब्राउन ने डब्ल्यूपीपी के साथ मिलकर ब्रांडजेड सूची तैयार की है.
एचडीएफसी बैंक का इस सूची में 74 वां स्थान है. रिपोर्ट के अनुसार एचडीएफसी बैंक 14 अरब डॉलर के मूल्य के साथ देश का सबसे मूल्यवान ब्रांड है.
इस सूची में 246.9 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ एप्पल शीर्ष पर है. उसके बाद 173.6 अरब डॉलर के मूल्य के गूगल दूसरे व 115.5 अरब डॉलर के साथ माइक्रोसाफ्ट तीसरे स्थान पर है. आईबीएम का ब्रांड मूल्य 93.9 अरब डॉलर है और वह चौथे तथा 91.9 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ वीजा पांचवे स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










