भारत में दहाई अंक की आर्थिक वृद्धि हासिल करने की क्षमता : अरुण जेटली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 9:52 PM
भोपाल : पिछले वित्त वर्ष के दौरान सकल घरेलू उत्पाद में 7.3 प्रतिशत वृद्धि हासिल होने से उत्साहित केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि देश में दहाई अंक की वृद्धि हासिल करने की क्षमता है. जेटली ने यहां संवाददाताओं से कहा ‘देश में दहाई अंक की वृद्धि दर्ज करने की क्षमता है. […]
भोपाल : पिछले वित्त वर्ष के दौरान सकल घरेलू उत्पाद में 7.3 प्रतिशत वृद्धि हासिल होने से उत्साहित केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि देश में दहाई अंक की वृद्धि हासिल करने की क्षमता है. जेटली ने यहां संवाददाताओं से कहा ‘देश में दहाई अंक की वृद्धि दर्ज करने की क्षमता है. सरकार इस संबंध में उचित पहल करेगी.’ उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र ने सात प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की है जिससे यह स्पष्ट होता है कि उद्योग सुधार के रास्ते पर आगे बढ रहे हैं.
जेटली ने कहा कि कृषि में और वृद्धि दर्ज हो सकती है लेकिन खराब मौसम के कारण इस क्षेत्र में ज्यादा प्रगति नहीं हो सकी. पिछले समय में मानसून यदि अच्छा होता तो आर्थिक वृद्धि और अच्छी होती. वित्त मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था में संप्रग सरकार के दौरान जो निराशा थी उससे पिछले एक साल से देश में नया उत्साह जगा है.
उन्होंने कहा ‘निर्णय तेजी से किये जा रहे हैं.’ देश निकट भविष्य में तेज प्रगति दर्ज करेगा. जेटली ने कहा कि पिछले एक साल में दुनिया की नजर में भारत के नेतृत्व और यहां की जनता की छवि सुधरी है. मंत्री ने कहा कि सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों ने वृद्धि दर्ज की है जिससे रोजगार के अतिरिक्त मौके पैदा होंगे. संयुक्त राष्ट्र की रपट जिसमें भारत में भूख से त्रस्त लोगों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा 19.4 करोड बताई गई है, के बारे में पूछने पर जेटली ने कहा कि गरीबी के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार है.
मार्च तिमाही में चीन को पछाड कर भारत के सबसे तेजी से वृद्धि दर्ज करने वाली अर्थव्यवस्था बन जाने के संबंध में पूछे जाने पर जेटली ने कहा कि चीन की वृद्धि पिछले 33 साल से नौ प्रतिशत रही है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चीन से अधिक रहने की उम्मीद है और ऐसी स्थिति में अंतरराष्ट्रीय निवेशक भारत का रुख करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










