ePaper

सोमवार से AC में सफर करना होगा महंगा, बढ़ सकता है किराया

Updated at : 30 May 2015 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
सोमवार से AC में सफर करना होगा महंगा, बढ़ सकता है किराया

नयी दिल्ली : सेवा कर में हुई बढोतरी के मद्देनजर रेलवे यात्री ट्रेनों में एक जून से प्रथम श्रेणी और एसी श्रेणी के किरायों के अतिरिक्त मालभाडे में भी 0.5 फीसदी की वृद्धि करेगा. नये सेवा कर के प्रभाव में आने के कारण यह वृद्धि की जा रही है. रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सेवा कर में हुई बढोतरी के मद्देनजर रेलवे यात्री ट्रेनों में एक जून से प्रथम श्रेणी और एसी श्रेणी के किरायों के अतिरिक्त मालभाडे में भी 0.5 फीसदी की वृद्धि करेगा. नये सेवा कर के प्रभाव में आने के कारण यह वृद्धि की जा रही है. रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘इस समय एसी श्रेणी, प्रथम श्रेणी किराये और मालभाडे में 3.708 प्रतिशत सेवा कर लगाया जाता है. जून से यह 4.2 फीसदी हो जाएगा जिसका मतलब है कि वृद्धि केवल 0. 5 फीसदी है.’

उन्होंने साथ ही बताया कि यदि एसी किराया एक हजार रुपये है तो यात्री से दस रुपये और लिए जाएंगे. सेवा कर में वृद्धि एक जून और उसके बाद खरीदे जाने वाले टिकटों पर लागू होगी. यात्री भाडे में वृद्धि केवल एसी और प्रथम श्रेणी में लागू है जबकि सेवा कर रेलवे द्वारा की जाने वाली सारी माल ढुलाई पर लागू होगा. अधिकारी ने कहा कि वृद्धि मामूली है और यह आम बजट के प्रस्तावों के अनुसार किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola