जेट एयरवेज का घाटा कम होकर 1,729 करोड रुपये रहा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : विमानन कंपनी जेट एयरवेज का शुद्ध घाटा 31 मार्च, 2015 को समाप्त हुई तिमाही में घटकर 1,728.99 करोड रुपये रह गया. विमान ईंधन के दाम में गिरावट और परिचालन से अधिक आय होने की वजह से उसके घाटे में यह कमी आई. एतिहाद के साथ रणनीतिक गठबंधन के प्रथम वर्ष पूरा करने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : विमानन कंपनी जेट एयरवेज का शुद्ध घाटा 31 मार्च, 2015 को समाप्त हुई तिमाही में घटकर 1,728.99 करोड रुपये रह गया. विमान ईंधन के दाम में गिरावट और परिचालन से अधिक आय होने की वजह से उसके घाटे में यह कमी आई. एतिहाद के साथ रणनीतिक गठबंधन के प्रथम वर्ष पूरा करने वाली कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,513.57 करोड रपये शुद्ध घाटा हुआ था.
हालांकि, आलोच्य तिमाही में परिचालन से कुल आय बढकर 5,064.52 करोड रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 4,566.17 करोड रुपये थी. कंपनी ने कहा कि मार्च, 2015 में समाप्त तिमाही में उसका एकल कुल खर्च घटकर 5,595.64 करोड रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 5,932.21 करोड रुपये था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










