ePaper

आर्थिक तरक्‍की के मामले में भारत होगा चीन से आगे : संयुक्‍त राष्‍ट्र

Updated at : 20 May 2015 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
आर्थिक तरक्‍की के मामले में भारत होगा चीन से आगे : संयुक्‍त राष्‍ट्र

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्‍त राष्‍ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की मौजूदा आर्थिक वृद्धि दर की जो रफ्तार है उस हिसाब से भारत चीन को पीछे छोड़ सकता है. रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर चीन की वृद्धि दर को पार कर जाएगी. रिपोर्ट में कहा गया है […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्‍त राष्‍ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की मौजूदा आर्थिक वृद्धि दर की जो रफ्तार है उस हिसाब से भारत चीन को पीछे छोड़ सकता है. रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर चीन की वृद्धि दर को पार कर जाएगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि 7.7 प्रतिशत रहेगी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की मदद से दक्षिण एशिया में आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने में मदद मिलेगी. संयुक्त राष्ट्र का मध्यावधि अपडेट विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं (डब्ल्यूइएसपी) मंगलवार को जारी किया गया. इसमें कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर इस साल 7.6 प्रतिशत रहेगी और 2016 में यह 7.7 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी.

इस तरह वृद्धि दर के मामले में भारत चीन से आगे निकल जाएगा. चीन की वृद्धि दर 2015 में 7 प्रतिशत व अगले साल 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है. रिपोर्ट में दक्षिण एशिया के आर्थिक परिदृश्य को बेहद अनुकूल बताया गया है. इसमें कहा गया है कि ज्यादातर अर्थव्यवस्थाएं 2015-16 में मजबूत वृद्धि हासिल करेंगी. घरेलू खपत व निवेश बढने व निर्यात में बढोतरी से अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार बढेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola