ePaper

थोक मुद्रास्फीति अबतक के निचले स्‍तर पर, अप्रैल में गिर कर शून्य से 2.65 प्रतिशत नीचे

Updated at : 14 May 2015 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
थोक मुद्रास्फीति अबतक के निचले स्‍तर पर, अप्रैल में गिर कर शून्य से 2.65 प्रतिशत नीचे

नयी दिल्ली : मुद्रास्फीति लगातार छठे माह शून्य से नीचे बनी रही और अप्रैल माह में यह शून्य से 2.65 प्रतिशत नीचे रही जो इसका एक नया न्यूनतम स्तर है. थोक मुद्रास्फीति में यह गिरावट मुख्य तौर पर ईंधन और विनिर्मित उत्पादों के दामों में गिरावट के कारण है जबकि इस दौरान खाद्य उत्पादों के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुद्रास्फीति लगातार छठे माह शून्य से नीचे बनी रही और अप्रैल माह में यह शून्य से 2.65 प्रतिशत नीचे रही जो इसका एक नया न्यूनतम स्तर है. थोक मुद्रास्फीति में यह गिरावट मुख्य तौर पर ईंधन और विनिर्मित उत्पादों के दामों में गिरावट के कारण है जबकि इस दौरान खाद्य उत्पादों के मूल्य में बढोतरी हुई.

थोकमूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति नवंबर 2014 से शून्य या इससे नीचे चल रही है. पिछले साल अप्रैल में थोक मुद्रास्फीति 5.55 प्रतिशत थी. विशेषज्ञों की राय में मुद्रास्फीति का दबाव कम होने से रिजर्व बैंक की नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश बनी है.

खुदरा मुद्रास्फीति कम होने के साथ ही औद्योगिक उत्पाद की वृद्धि दर घटी है. मार्च में औद्योगिकी उत्पादन की वृद्धि पांच माह के न्यूनतम स्तर 2.1 प्रतिशत पर रही. मार्च में मुद्रास्फीति शून्य से 2.33 प्रतिशत नीचे, फरवरी में शून्य से 2.17 प्रतिशत नीचे, जनवरी में शून्य से 0.95 प्रतिशत नीचे, दिसंबर में शून्य से 0.50 प्रतिशत और नवंबर में शून्य से 0.17 प्रतिशत नीचे थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola