डाक विभाग का ई-कॉमर्स केंद्र सोमवार से दिल्ली में होगा शुरू

नयी दिल्ली : ऑनलाइन शापिंग के बढते रुझान का लाभ उठाने के लिए भारतीय डाक विभाग सोमवार से दिल्ली में अपना ई-कामर्स केंद्र शुरू करने जा रहा है. डाक विभाग के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘हाल के समय में देश में ई-कामर्स क्षेत्र में हुई तेज वृद्धि को देखते हुए डाक विभाग ने दिल्ली […]
नयी दिल्ली : ऑनलाइन शापिंग के बढते रुझान का लाभ उठाने के लिए भारतीय डाक विभाग सोमवार से दिल्ली में अपना ई-कामर्स केंद्र शुरू करने जा रहा है. डाक विभाग के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘हाल के समय में देश में ई-कामर्स क्षेत्र में हुई तेज वृद्धि को देखते हुए डाक विभाग ने दिल्ली डाक सर्किल के जरिये सफदरजंग, नयी दिल्ली में ई-कामर्स परियोजना स्थापित की है.’
यह प्रोसेसिंग केंद्र विशिष्ट रूप से सभी ई-कामर्स कारोबार को देखेगा. बयान में कहा गया है कि संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद 11 मई, 2015 को सफदरजंग में ई-कामर्स केंद्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. यह केंद्र प्रतिदिन 30,000 पार्सलों की देखरेख करने में सक्षम होगा. ई-कामर्स ग्राहकों से ये पार्सल जुटाये जाएंगे और इनहें 24 घंटे में संभावित गंतव्य के लिए भेज दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




