अमेरिका ने भारत की बौद्धिक संपदा नीति का किया स्वागत

वाशिंगटन : अमेरिकी फार्मा क्षेत्र ने बौद्धिक संपदा पर भारत की ताजा पहलों का स्वागत किया है जिनमें नीति का मसौदा पेश करना और सतत वार्ता शामिल है हालांकि देश के फार्मा क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों के लिए बाधाएं बरकरार रहने पर अफसोस जताया है. फार्मास्यूटिकल रिसर्च एंड मैन्यूफैक्चरर्स आफ अमेरिका के प्रतिनिधि ने कल […]
वाशिंगटन : अमेरिकी फार्मा क्षेत्र ने बौद्धिक संपदा पर भारत की ताजा पहलों का स्वागत किया है जिनमें नीति का मसौदा पेश करना और सतत वार्ता शामिल है हालांकि देश के फार्मा क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों के लिए बाधाएं बरकरार रहने पर अफसोस जताया है.
फार्मास्यूटिकल रिसर्च एंड मैन्यूफैक्चरर्स आफ अमेरिका के प्रतिनिधि ने कल अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोग के सदस्यों के सामने अनिवार्य लाइसेंस संबंधी हालिया आवेदनों पर भारत के नपे-तुल और सतर्क रवैये का स्वागत किया, हालांकि कहा कि व्यापार बाधाएं अभी बरकरार हैं.
संगठन के एक शीर्ष अधिकारी ऐमी एलोइ ने कहा सकारात्मक संकेतों और उद्योगों के बीच आपसी संपर्क के बावजूद अमेरिकी व्यापार और निवेश भारत की व्यापार बाधाओं से प्रभावित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




