ePaper

राफेल सौदे पर फ्रांस से बातचीत कर जल्द अंतिम रूप दिया जायेगा : पर्रिकर

Updated at : 04 May 2015 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
राफेल सौदे पर फ्रांस से बातचीत कर जल्द अंतिम रूप दिया जायेगा : पर्रिकर

पणजी : फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां ल्वेस ली द्रां की यात्रा से पहले भारत ने आज कहा कि भारतीय वायु सेना के लिए राफेल लडाकू जेट विमान खरीदने के लिए बातचीत इसी महीने शुरु होगी और अरबों डालर के इस सौदे को जितना जल्दी संभव हो अंतिम रुप दे दिया जाएगा. रक्षा मंत्री मनोहर […]

विज्ञापन

पणजी : फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां ल्वेस ली द्रां की यात्रा से पहले भारत ने आज कहा कि भारतीय वायु सेना के लिए राफेल लडाकू जेट विमान खरीदने के लिए बातचीत इसी महीने शुरु होगी और अरबों डालर के इस सौदे को जितना जल्दी संभव हो अंतिम रुप दे दिया जाएगा.

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गोवा में कहा, दोनों सरकारों के स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा, जो सौदे पर बातचीत शुरु करेगी. बातचीत मई में किसी समय शुरु होगी और हमें इसे जितना जल्दी संभव हो पूरा करना होगा. हालांकि, उन्होंने इस बहुचर्चित सौदे को लेकर कोई समय सीमा तय करने से इंकार करते हुए कहा, चूंकि यह सरकार से सरकार के बीच होने वाली प्रक्रिया है इसलिए सौदा जल्द होगा. फ्रांस के रक्षा मंत्री के बातचीत की औपचारिकताओं को अंतिम रुप देने के लिए 6 मई को नयी दिल्ली आने की संभावना है.
पर्रिकर ने कहा, वह औपचारिकताएं तय करने और प्रक्रिया को आगे बढाने के मकसद से आ रहे हैं. हम आगे की बातचीत में सीधे शामिल नहीं रहेंगे. दोनो सरकारों ने प्रक्रिया को आगे बढाने और औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए समिति नियुक्त कर दी है. रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा नियुक्त समिति समयबद्ध तरीके से बातचीत पूरी करेगी. उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में देशों के साथ काम करने की प्रक्रिया सुनिर्धारित है.
पर्रिकर ने कहा, हम अमेरिका, इस्राइल और रुस सहित कई देशों के साथ सरकार से सरकार के स्तर पर काम कर रहे हैं. हम पूर्व में फ्रांस के साथ पहले भी काम कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि यह सौदा चूंकि महत्वपूर्ण है इसलिए बातचीत के पहलुओं पर सरकारों द्वारा विचार किया जाएगा और समिति के लिए नियमावली रक्षा मंत्रालय द्वारा निर्धारित की जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने फ्रांस की अपनी यात्रा के दौरान 6 अरब डालर की कीमत के 36 राफेल विमान खरीदने के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola