भारत का अमेरिकी प्रतिभूतियों में निवेश 100 अरब डालर से अधिक
Updated at : 03 May 2015 12:52 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारत का अमेरिकी सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश बढकर 101.7 अरब डालर पर पहुंच गया है. इसका कारण एक महीने में ही लगभग 10 अरब डालर मूल्य का बांड खरीदा जाना है. यह साल भर का उच्चतम स्तर है. इससे पहले फरवरी में यह निवेश 100 अरब डालर के स्तर को छुआ था तो […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: भारत का अमेरिकी सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश बढकर 101.7 अरब डालर पर पहुंच गया है. इसका कारण एक महीने में ही लगभग 10 अरब डालर मूल्य का बांड खरीदा जाना है. यह साल भर का उच्चतम स्तर है. इससे पहले फरवरी में यह निवेश 100 अरब डालर के स्तर को छुआ था तो भी वह एक साल का उच्चतम स्तर था.
उल्लेखनीय है कि मई 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नई सरकार के आने के बाद से ही इन प्रतिभूतियों में भारत का निवेश बढ रहा है. पिछले साल मई में भारत की इन प्रतिभूतियों में अंशधारिता 70.1 अरब डालर थी.
नवीनतम आंकडों के अनुसार भारत के पास फरवरी के आखिर तक 101.7 अरब डालर मूल्य की प्रतिभूतियां थीं. जबकि जनवरी 2015 में भारत के पास 91.2 अरब डालर मूल्य की अमेरिकी सरकारी प्रतिभूतियां थीं. फरवरी महीने में अमेरिकी सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश के मामले में जापान ने चीन को पछाड दिया. फरवरी में जापान के पास 1224 अरब डालर मूल्य जबकि चीन के पास 1223 अरब डालर मूल्य की अमेरिकी सरकारी प्रतिभूतियां थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




