एक्सिस बैंक का चौथी तिमाही का मुनाफा 18.3 प्रतिशत बढा
Updated at : 29 Apr 2015 6:23 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बडे बैंक एक्सिस बैंक ने 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 2,180.59 करोड रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के शुद्ध लाभ 1,842 करोड रुपये से 18.3 प्रतिशत अधिक है. तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढकर 12,384.39 […]
विज्ञापन
मुंबई : निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बडे बैंक एक्सिस बैंक ने 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 2,180.59 करोड रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के शुद्ध लाभ 1,842 करोड रुपये से 18.3 प्रतिशत अधिक है.
तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढकर 12,384.39 करोड रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,178.63 करोड रुपये थी. बैंक के निदेशक मंडल ने 2014-15 के लिए 230 प्रतिशत या 2 रुपये अंकित मूल्य के शेयर 4.60 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है.
समूचे 2014-15 के वित्त वर्ष में बैंक का शुद्ध लाभ 18.3 प्रतिशत बढकर 7,357.82 करोड रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,217.67 करोड रुपये था. वित्त वर्ष के दौरान बैंक की कुल आय बढकर 43,843.64 करोड रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 38,046.38 करोड रुपये थी.
मार्च, 2015 के अंत तक कुल ऋण पर बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां :एनपीए: बढकर 1.34 प्रतिशत पर पहुंच गईं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1.22 प्रतिशत थीं. इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए बढकर 0.44 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 0.40 प्रतिशत पर था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




