अब ट्रेन में बैठे-बैठे ले सकेंगे रास्ते के मशहूर खाद्य पदार्थों का मजा
Updated at : 06 Apr 2015 5:07 PM (IST)
विज्ञापन

हरिद्वार : अब रेल यात्री ट्रेन में बैठे बैठे अपने सफर के रास्ते में पड़ने वाले प्रख्यात भोजनों और खाद्य पदार्थों का आनन्द ले सकेंगे. केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यात्रियों को यह विशिष्ट सुविधा जल्द ही उपलब्ध कराने की घोषणा हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की श्रृंखला में रेलवे बुकिंग और यात्री प्रतीक्षालय […]
विज्ञापन
हरिद्वार : अब रेल यात्री ट्रेन में बैठे बैठे अपने सफर के रास्ते में पड़ने वाले प्रख्यात भोजनों और खाद्य पदार्थों का आनन्द ले सकेंगे.
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यात्रियों को यह विशिष्ट सुविधा जल्द ही उपलब्ध कराने की घोषणा हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की श्रृंखला में रेलवे बुकिंग और यात्री प्रतीक्षालय के नये भवन का शिलान्यास करने के बाद एक प्रेसवार्ता के दौरान की.
प्रभु ने कहा, अब हम रेलवे को ई-पैंट्री से जोड़ने जा रहे हैं, जिससे यात्री अपने सफर के रास्ते में अपनी मंनपसंद खाद्य वस्तुओं को वहीं बैठे-बैठे मंगवा सकेंगे. इससे एक ओर जहां यात्री अपनी रेल यात्रा को और अधिक सुखद बना सकेगे, वहीं क्षेत्रीय व्यवसाय को भी इससे खासा बढावा मिलेगा.
उन्होंने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिये डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक अनिल काकोडकर को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि रेल पूरे देश के विकास को प्रभावित करती है और रेल के विकास के लिये केवल सरकार के भरोसे रहने का मतलब है कि इसे लेकर देखे गये बडे सपनों को पूरा करने के लिये लंबे समय का इंतजार किया जाये.
इस संबंध में प्रभु ने कहा कि इस इन्तजार को कम करने और रेलवे के गतिमान विकास के लिये हमने राज्यों की सरकारों के साथ मिल कर काम करने की योजना बनाई है.
उन्होंने कहा, हम राज्य सरकारों को साथ लेकर 29 राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों में कंपनी बनाकर नया प्रयोग करने जा रहे हैं और निजी रुप से भी यदि कोई संस्था स्टेशनों के सुधार के लिये सामने आती है तो उसका भी स्वागत किया जायेगा.
इस संबंध में उन्होंने कहा कि अगर सब मिलकर काम करेंगे तो देश के विकास का नया रास्ता रेलवे से खुल सकता है. मंत्री ने कहा कि अब हम रेलवे के जनरल मैनेजर और स्टेशन मास्टरों को और अधिक अधिकार संपन्न बनाने जा रहे हैं जिसमें रेलवे टेन्डरिंग संबंधी फाइलों पर निर्णय लेने का अधिकार जनरल मैनेजर को दिया जायेगा.
हरिद्वार रेलवे स्टेशन की सुरक्षा और कुम्भ मेले को लेकर उन्होंने डीआरएम को आवश्यक योजना बनाकर भेजने की बात भी कही. रेल मंत्री के साथ आईआरसीटीसी के सीएमडी ए के मिनोचा तथा हरिद्वार जिले के प्रशसनिक अधिकारी तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. हरिद्वार पहुंचने पर केंद्रीय रेल मंत्री प्रभु को आरपीएफ ने गार्ड आफ ऑनर भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




