एयर इंडिया को मिला 19वां ड्रीमलाइनर

Updated at : 02 Mar 2015 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
एयर इंडिया को मिला 19वां ड्रीमलाइनर

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने आज कहा कि उसे 19वां ड्रीमलाइनर विमान मिला है और इस महीने वह एक और विमान को बेड़े में शामिल करने की योजना बना रही है. यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस विमान की आपूर्ति पिछले सप्ताह हुई थी और यह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने आज कहा कि उसे 19वां ड्रीमलाइनर विमान मिला है और इस महीने वह एक और विमान को बेड़े में शामिल करने की योजना बना रही है. यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस विमान की आपूर्ति पिछले सप्ताह हुई थी और यह एयर इंडिया के दिल्ली-कोचीन-दुबई मार्ग पर सेवा प्रदान करेगा.

एयर इंडिया के अपने बेडे की विस्तार योजना के अंग के तौर पर जनवरी, 2006 में 68 विमानों का आर्डर दिया था जिनमें 27 ड्रीमलाइनर और 41 बी-777 और बी-737-800 विमान शामिल हैं. कंपनी को पहला 787 ड्रीमलाइनर सितंबर, 2012 में मिला था. कंपनी ने कहा कि 20वें और 21वें ड्रीमलाइनर की आपूर्ति इस साल मार्च के अंत तक और जून में होनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola