ePaper

सुधार संबंधी नीतियां तय करेंगी भारत की साख का निर्धारण : मूडीज

Updated at : 25 Feb 2015 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
सुधार संबंधी नीतियां तय करेंगी भारत की साख का निर्धारण : मूडीज

नयी दिल्ली : सरकार द्वारा वृद्धि को प्रोत्साहित करने और राजकोषीय एवं आपूर्ति पक्ष की मुश्किलें दूर करने से जुडी पहलों से भारत की साख का निर्धारण तय होगा. यह बात आज रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कही. साख निर्धारण एजेंसी ने कहा कि मुद्रास्फीति में गिरावट भी नीतिगत दरों में कटौती में कटौती की गुंजाइश […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार द्वारा वृद्धि को प्रोत्साहित करने और राजकोषीय एवं आपूर्ति पक्ष की मुश्किलें दूर करने से जुडी पहलों से भारत की साख का निर्धारण तय होगा. यह बात आज रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कही. साख निर्धारण एजेंसी ने कहा कि मुद्रास्फीति में गिरावट भी नीतिगत दरों में कटौती में कटौती की गुंजाइश पैदा कर रहा है ताकि निवेश प्रोत्साहित किया जा सके.

मूडीज ने एक रपट में कहा ‘राजकोषीय और ढांचागत सुधार संबंधी नीतियां यह तय करेंगी कि तेज वृद्धि किस हद तक सावरेन साख निर्धारण को मजबूत करेगी.’ रपट के मुताबिक 2015 में वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में नरमी भारत की मुद्रास्फीति और चालू खाते के दबाव को नियंत्रण में रख सकती है.

इससे और समायोजन मौद्रिक नीति की गुंजाइश बनेगी जिससे निवेश बढेगा. मूडीज ने कहा कि आधार वर्ष में संशोधन के आधार पर सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर के अनुमान में बढोतरी अर्थव्यवस्था की मजबूती को रेखांकित करता है लेकिन मूडीज के साख निर्धारण के आकलन पर इसका असर नहीं होता.

नये आधारवर्ष, 2011-12 के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2013-14 में 6.9 प्रतिशत रही जो 2004-05 के आधार वर्ष के मुताबिक पांच प्रतिशत से कम थी. नये आधार वर्ष के मुताबिक 31 मार्च को समाप्त हो रहे वित्त वर्ष के दौरान अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

मूडीज ने कहा कि हाल में जारी आंकडे के लिहाज से भारत की उच्च आर्थिक वृद्धि स्थिर दृष्टिकोण के साथ बीएएए3 की सावरेन साख निर्धारण का समर्थन करती है क्योंकि एजेंसी ने सरकार की वित्तीय स्थिति, निजी वाह्य ऋण और बैंक परिसंपत्ति की गुणवत्ता के अनुपात में बदलाव नहीं किया है और ये सब साख निर्धारण के लिए जोखिम पैदा करते हैं.

एजेंसी ने कहा ‘राजकोषीय और आपूर्ति पक्ष की दिक्कतें दूर करने से जुडी नीतियां यह तय करेंगी कि आने वाले दिनों में भारत की वृद्धि की मौजूदा गति और वृहत्-आर्थिक संतुलन बरकरार रखा जा सकता है या नहीं.’ मूडीज ने आगाह किया कि भारत का विशाल राजकोषीय घाटा, खराब बुनियादी ढांचा और नियामकीय जटिलताओं ने घरेलू मांग और आपूर्ति के बीच असंतुलन पैदा किया है जो मुद्रास्फीति और चालू खाते के दबाव में योगदान कर रहा है.

साख निर्धारण एजेंसी ने कहा कि अगले तीन से पांच साल में राजकोषीय घाटे और ढांचागत आपूर्ति की दिक्कतें दूर करने से जुडी सरकारी पहलों के अभाव और घरेलू मांग या वैश्विक जिंस मूल्य में तेजी से मुद्रास्फीति बढ सकती है और चालू खाते पर दबाव बढ सकता है. रपट में कहा गया ‘वृहत्-आर्थिक असंतुलन में ऐसी बढोतरी से भुगतान संतुलन का दबाव पैदा हो सकता है विशेष तौर पर तब जबकि अंतरराष्ट्रीय नकदी की स्थिति मौजूदा स्तर के मुकाबले तंग हो जाए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola