देश में 97 करोड़ हुए मोबाइल यूजर

Updated at : 09 Feb 2015 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
देश में 97 करोड़ हुए मोबाइल यूजर

नयी दिल्ली : देश में फोन उपभोक्ताओं की संख्या दिसंबर, 2014 के अंत तक 97 करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गयी है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट के अनुसार देश में फोन उपभोक्ताओं की संख्या दिसंबर के अंत तक 97.09 करोड़ हो गयी, जो नवंबर, 2014 में 96.42 करोड़ थी. इससे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में फोन उपभोक्ताओं की संख्या दिसंबर, 2014 के अंत तक 97 करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गयी है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट के अनुसार देश में फोन उपभोक्ताओं की संख्या दिसंबर के अंत तक 97.09 करोड़ हो गयी, जो नवंबर, 2014 में 96.42 करोड़ थी. इससे पहले जून, 2012 में फोन उपभोक्ताओं का आंकड़ा 96.55 करोड़ के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था.

इस दौरान देश में फोन घनत्व 77.58 पर पहुंच गया. फोन घनत्व से आशय प्रति 100 व्यक्तियों पर फोन की संख्या से है. देश में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की संख्या अक्तूबर, 2014 में अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 93.53 करोड़ पर पहुंची थी. जून, 2012 में मोबाइल यूजर्स का आंकड़ा 93.4 करोड़ के उच्चस्तर पर पहुंचा था.

किसके कितने यूजर्स

दिसंबर, 2014 के अंत तक कुल मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 94.39 करोड़ हो गयी. कुल मोबाइल कनेक्शनों में से 83.3 करोड़ सक्रि य थे. इस बीच, भारती एयरटेल 21.72 करोड़ मोबाइल कनेक्शनों के साथ बाजार में पहले नंबर पर कायम है. वोडाफोन 17.86 करोड़ मोबाइल कनेक्शनों के साथ दूसरे स्थान पर है. इसके बाद आइडिया सेल्युलर (15.05 करोड़), रिलायंस कम्युनिकेशंस (10.62 करोड़), बीएसएनएल (8.13 करोड़), एयरसेल (7.86 करोड़), टाटा टेलीसर्विसेज (6.61 करोड़) व यूनिनॉर (4.36 करोड़) का नंबर आता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola