कार्बन उत्सर्जन में कमी के लिये बहुराष्ट्रीय कंपनियों से मदद ले भारत : देबराय

नयी दिल्ली : नवगठित नीति आयोग के सदस्य बिबेक देबराय ने आज कहा कि भारत जैसे विकासशील देशों को कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में मदद के लिये वैश्विक कंपनियों को सलाह देने की बजाए अपनी कार्ययोजना के साथ आगे आना चाहिए और पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए. टेरी द्वारा आयोजित एक परिचर्चा में देबराय […]
नयी दिल्ली : नवगठित नीति आयोग के सदस्य बिबेक देबराय ने आज कहा कि भारत जैसे विकासशील देशों को कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में मदद के लिये वैश्विक कंपनियों को सलाह देने की बजाए अपनी कार्ययोजना के साथ आगे आना चाहिए और पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए.
टेरी द्वारा आयोजित एक परिचर्चा में देबराय ने कहा, ‘जबतक आप कुछ करने के लिये तैयार नहीं हैं, हमें यह नहीं बताइये कि हमें क्या करना है.’ उन्होंने रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली यूनीलीवर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पाल पोलमैन के सुझावों के जवाब में यह बात कही.
परिचर्चा में पोलमैन भी शामिल थे. यूनीलीवर के सीईओ का कहना था कि विकासशील देशों को नयी प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल कर कार्बन उत्सर्जन के स्तर में कमी लाने की जरुरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




