ePaper

विदेशी बाजार से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने वाला है एचडीएफसी बैंक

Updated at : 03 Feb 2015 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशी बाजार से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने वाला है एचडीएफसी बैंक

नयी दिल्ली : देश का दूसरा सबसे बड़ा निजी बैंक एचडीएफसी विशेष तौर पर विदेशी बाजार से 10,000 करोड़ रुपये तक जुटा सकता है. सूत्रों ने बताया कि पूंजी जुटाने का जरिया, समय और पेशकश, ये राष्ट्रीय होगा या अंतरराष्ट्रीय, इसका फैसला बैंक के निदेशक मंडल में होगा. सूत्रों ने कहा कि निदेशक मंडल या […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश का दूसरा सबसे बड़ा निजी बैंक एचडीएफसी विशेष तौर पर विदेशी बाजार से 10,000 करोड़ रुपये तक जुटा सकता है. सूत्रों ने बताया कि पूंजी जुटाने का जरिया, समय और पेशकश, ये राष्ट्रीय होगा या अंतरराष्ट्रीय, इसका फैसला बैंक के निदेशक मंडल में होगा.
सूत्रों ने कहा कि निदेशक मंडल या निदेशक मंडल की विशेष समिति का फैसला अगले कुछ दिनों में होना है. उन्होंने कहा कि नियामकीय मंजूरी तथा अन्य अनुमति मिलने के बाद इस महीने बाजार में पेशकश आ सकती है.
पिछले महीने आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विदेशी निवेशकों से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एचडीएफसी बैंक के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी हालांकि एफआईआई के लिए तय 74 प्रतिशत की सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए.
जून 2014 तक एचडीएफसी बैंक में कुल विदेशी निवेश 73.39 प्रतिशत था. सितंबर के अंत तक यह घटकर 73.2 प्रतिशत हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola