ePaper

जल्द पेश होगी विदेश व्यापार नीति: निर्मला

Updated at : 28 Jan 2015 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
जल्द पेश होगी विदेश व्यापार नीति: निर्मला

नयी दिल्ली : उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि बहु-प्रतीक्षित विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) जल्दी ही पेश होने की उम्मीद है.एफटीपी पेश करने की संभावित समय सीमा के बारे में पूछने पर निर्मला ने कहा ‘जल्दी ही होना चाहिए.’ उन्‍होंने कहा कि एफटीपी (2014-19) की घोषणा में देरी हुई है क्योंकि वाणिज्य एवं वित्त […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि बहु-प्रतीक्षित विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) जल्दी ही पेश होने की उम्मीद है.एफटीपी पेश करने की संभावित समय सीमा के बारे में पूछने पर निर्मला ने कहा ‘जल्दी ही होना चाहिए.’ उन्‍होंने कहा कि एफटीपी (2014-19) की घोषणा में देरी हुई है क्योंकि वाणिज्य एवं वित्त मंत्रालय को अभी निर्यात संवर्धन योजनाओं के लिए कर प्रोत्साहन देने के संबंध में विचार करना बाकी है.
विदेश व्यापार नीति की घोषणा आमतौर पर अप्रैल में होती है जिसमें निर्यात बढ़ाने संबंधी दिशानिर्देश मुहैया कराया जाता है और इसका लक्ष्य है आर्थिक वृद्धि आगे बढाना तथा रोजगार सृजन करना है.
नीति के तहत सरकार बाजार पहुंच पहल, बाजार विकास सहायता, विशेष कृषि एवं ग्रामोद्योग योजना, फोकस बाजार योजना, फोकस उत्पाद योजना और बाजार संबद्ध फोकस उत्पाद स्क्रिप जैसी विभिन्न संवर्धन योजनाओं को राजकोषीय प्रोत्साहन प्रदान करती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola